साप्ताहिक राशिफल 22-12-2024 से 28-12-2024 तक

मेष राशि

इस सप्ताह आप को अनुकूल फल मिलने वाला है मन प्रसन्‍न रहेगा। किसी भी कार्य को सकारात्मक रूप से यदि आप करते हैं तो निश्चित ही आपका कार्य सफल होजाएगा कैरियर में काम के दबाव आने के संकेत दिखाई दे रहे है संतान का सुख प्राप्त होगा । भावनाओं पर नियंत्रण रखना बहुत आवश्यकता हैं। कोई पुरानी अभिलाषा पूर्ण हो जाएगी। दोस्तों का अनपेक्षित सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मिश्रित रहेगी। सप्ताह के आख़िर में मानसिक उलझन का अहसास होगा शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिव की विशेष पूजा करें

वृष राशि

इस सप्ताह आप को मिला जुला फल वाला होगा कैरियर में नए बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं कारोबार में सफलता का योग है। आपकी राशि पर ही देवगुरु बृहस्पति बैठकर के अपने पंचम दृष्टि से पंचम भाव को देख रहा है सप्तम भाव को भी देख रहा है और भाग्य भाव को भी देख रहा है इसलिए इन तीनों भावों की वृद्धि कराएगा और विकास का मार्ग भी प्रशांत कराएगा ।कैरियर में मान सम्मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगा। पारिवार कुछ अड़चन आ सकते हैं व्यापार एवं कैरियर में भी समृद्धि बनी रहेगी। शुभ फल प्राप्त करने के लिए शंकर जी के ऊपर इत्र जरूर चढ़ाएं।

मिथुन राशि

इस सप्ताह कोई पुराना भूला निवेश काम आएगा। महत्वाकांक्षाओं के पूर्ण होने की राह बनेगी। वरिष्ठ लोगों से संपर्क के अवसर प्राप्त होंगे उच्च पदस्थ लोगों से लाभ की भूमिका बनेगी। घर परिवार में भी खुशियों का माहौल बनेगा कोई मांगलिक कार्य की होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं सप्ताह के मध्य में रुके हुए कार्य भी पूर्ण होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन कम से कम 3 बार जरूर करें।

कर्क राशि

इस सप्ताह आध्यात्मिक विचारों से उत्कर्ष हो सकता हैं। महत्वाकांक्षा में कमी होगी। संतान का आचरण भावुक करेगा। सप्ताह के आरंभ में व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। करियर में पर‍िस्थित‍ियां अनुकूल रहेंगी। औलाद का सुख प्राप्त होगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। पुराने निवेश में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। ज़्यादा उत्सुकता से आपके आसपास लोगों को उलझन होगी। छोटी-मोटी बीमारी या हल्की दुर्घटना होने की संभावना भी है। आपके बौद्धिक चातुर्य से कोई उलझा काम सुलझेगा।

सिंह राशि

इस सप्ताह माता-पिता से संबंध में मिठास घुलेगी। घर में भिन्न-भिन्न विचारों से धूम-धड़ाम संभव है। सप्ताह के आरंभ में विवेकपूर्ण आचरण से लाभ होगा। हफ़्ते की शुरुआत में करियर में परिस्थितियां अनुकूल रहें सहयोगियों में मनमुटाव संभव है। कर्मचारियों के कर्त्तव्य के पालन में लापरवाही से क्षति होगी सप्ताह के अंत में पदोन्नति की सुगबगाहट से सुख मिलेगा। हिम्मत से बात बनेगी। किसी की सलाह कारगर सिद्ध नहीं होगी। अल्प प्रयास से उत्तम आमदनी होगी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ेगा। पिता के भी स्वास्थ्य नरम रहने से मानसिक बेचैनी होगी।

कन्या राशि

इस सप्ताह नवीन सम्भावनाओं का उदय होगा। सप्ताह के आरंभ में पैनी नज़र से लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। माता पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से कई कार्य फलीभूत होंगे। पुरानी आकांक्षाओं के पूर्ण होने की संभावना है। अनावश्यक संदेह से बचें वरना संबंधों में दूरगामी क्षति हो सकती है। किसी निकटस्थ व्यक्ति को परेशानी से उलझन होगी। किसी नए उपक्रम से दूर रहें। आर्थिक लेनदेन में सतर्कता अनिवार्य है। फटाफट धनार्जन के प्रयास से बचें।

तुला राशि

इस सप्ताह करियर से अच्छी खबर आएगी। कारोबार में किसी का सहारा मिलेगा। आत्मबल परवान चढ़ेगा पर स्वभाव की कठोरता में भी बढ़ोतरी उल्टे फलों का सृजन करेगी। मिश्रित परिणाम मिलेंगे। दोस्त काम आएंगे। चोट-चपेट को लेकर सतर्क रहें। अल्पकालिक निवेश या सौदों लाभ। खुशहाली बढ़ेगी। प्रणय संबंधों के ल‍िए समय अच्छा है। इच्छाओं की सम्पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति मध्यम बनी रहेगी। जलने वाले कष्ट देंगे। मानसिक दबाव बनेगा। विरोधियों की टिप्पणियों से झुंझलाहट होगी। प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह कार्यसिद्धि का आनंद होगा। सम्मान आकाश होगा। विपरीत लिंगियों के प्रति खिंचाव होगा। कामेच्छा बढ़ेगी। करियर में सफलता मिलेगी। मित्रों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके बौद्धिक चातुर्य से कोई बिगड़ा काम सुलझेगा। सहकर्मियों के श्रम से फ़ायदा होगा। किसी पुरानी बात से अंतर्मन परेशान होगा। दूसरों की लापरवाही से सावधान रहने की दरकार है। सप्ताह के अंत में सरकारी लोगों की कृपा से लाभ होगा। घरेलू विवाद का निपटारा आपस में बैठ कर ही सम्भव है। कई अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग हासिल होगा।

धनु राशि

इस सप्ताह हौसले को सम्मान मिलेगा। । उच्च पदस्थ लोगों की कृपा से कई काम बनेंगे। कुछ क्षणिक विपरीत विपरीत हालात भी बनेंगे जिन्हें आप अपने चातुर्य से हल कर लेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हफ़्ते के आरंभ में कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। आध्यात्मिक शक्तियां महसूस होंगी। कारोबार रंग जमाने के कई अदभुत मौके मिलेंगे अधिक चालाकी से दूर रहें दांपत्य जीवन में भी खींचतान रहेगी। लेक‍िन जीवनसाथी का सहयोग सारे मतभेदों को छू मंतर कर देगा। बुद्धि और विवेक से लाभ होगा।परोपकार व सहायता की ओर रुझान होगा।

मकर राशि

कोई सकारात्मक परिणाम इस सप्ताह को निखार देगा। सत्ता से जुड़े लोगों का सहयोग म‍िलेगा। मानसिक सुख और दबाव दोनों में विस्तार होगा। कल्पनाशक्ति प्रगाढ़ होगी। सप्ताह के आरंभ में बॉस की प्रशंसा अंतर्मन को प्रसन्न करेगी। ख्याति बढ़ेगी। आपके मौलिक विचारों की सराहना होगी। उद्यम या उपक्रम का आरंभ सोच विचार कर ही करें। वाणी पर क़ाबू रखें। विरोधियों का पराभव होगा। कुछ समय से रुके काम में गति से हर्ष की अनुभूति होगी। टीम में भिन्न-भिन्न विचारों के कारण तनाव हो सकता है। आंतरिक क्षमता का विकास होगा। कोई पदोन्नति में विघ्न डालेगा।

कुंभ राशि

इस सप्ताह अभीष्टसिद्धि होगी। करियर में नए अवसर म‍िलने का योग है। अंतर्मन में आनंद प्रस्फुटित होगा। रुक रहे काम में रुकावट कम होगी। किसी करीबी के संदिग्ध व्यवहार से कष्ट होगा। पारिवारिक चैन मिलेगा। रफ़्ता-रफ़्ता रुकावटें नष्ट होंगी। अनावश्यक खर्च से अंतर्मन में बेचैनी होगी। व्यापार में किसी के कारण कष्ट प्राप्त होगा। सप्ताहांत में आमदनी के नये जुगाड़ पैदा होंगे। वाणी और बुद्धि का विकास होगा। समय मध्यम से बेहतर बीतेगा। उच्च अधिकारियों से संबंध बहुत मधुर रहेंगा कारोबार में तनाव कम होगा। परिवार में भिन्न-भिन्न मत मन खिन्न करेंगे।

मीन राशि

इस सप्ताह कुछ काम बिना सोचे हो जाएंगे और सोच-विचारकर किए गए कुछ काम होते होते रह जाएंगे। या तो लक्ष्य मिलेगा या अनुभव की अनूठी सौग़ातें मिलेंगी। प्रसन्नता परवान चढ़ेगी। खुशियां पल्लवित होगी। ज़िंदगी मुस्कुराएगी। करियर से बेहतर खबर आएगी। सप्ताह के आरंभ में शुभ परिणामों की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। नए विचारों के पुष्प पल्लवित होकर आनंद का सृजन करेंगे। प्रयास से लाभ होने की संभावना। आय बढ़ोतरी होना चाहिए रुका हुआ धन शीघ्र प्राप्त होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *